फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से मन्नीजोत में बत्ती गुल

Wed, 10 Aug 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ट्रांसफारमर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षमता से अधिक लोड पड़ने के कारण बुधवार को मन्नीजोत गांव में लगा ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जल उठा। इससे गांव की बत्ती गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने विभागीय कर्मियों पर गांव में कई अवैध कनेक्शन चलवाने का आरोप लगाते हुए इसे ट्रांसफार्मर फुंकने का कारण बताया है।
विज्ञापन


डुमरियागंज विद्युत पावर सब स्टेशन से जुड़े मन्नीजोत गांव में विभाग ने 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर गांव के लोगों को कनेक्शन दिया था। मगर विभागीय लापरवाही के कारण लोगों ने अवैध कटिया कनेक्शन लगाना शुरू कर दिया। इसका परिणाम रहा कि बुधवार को बरसात के दौरान ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर जल गया। गांव निवासी सच्चिदानन्द मिश्रा ने बताया कि गांव में सिर्फ चार कनेक्शन ही हैं।

बाकी लोग अवैध रूप से कटिया कनेक्शन लेकर अपने घरों में बिजली जलाते हैं। गांव निवासी भानू, शिवमंगल मिश्रा, पिंटू, बालकृष्ण आदि ने गांव में अवैध कटिया कनेक्शन को काट कर जल्द से जल्द खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है।      
विज्ञापन


  इस संबंध में डुमरियागंज पावर सब स्टेशन के एसडीओ रितेश जायसवाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी है। मौके पर जेई और लाइनमैन को भेजा गया है। जल्द ही उसे ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें