फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में त्रिलोकपुर व पिपरा ने मारी बाजी

विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम नगर वार्ड में नाइट अंडर आर्म क्रिकेट टूर्नामेंट खेलते त्रिलोकपुर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम नगर वार्ड में चल रहे नाइट अंडर आर्म क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार रात को दूसरा क्वार्टर फाइनल के दो मैच खेले गए। क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में बिस्कोहर को हराकर त्रिलोकपुर की टीम और दूसरे मैच में भगोसर को हराकर पिपरा की टीम विजयी रही।
सोमवार रात को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का सभासद प्रतिनिधि मनीष जायसवाल व आरिफ शाह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। पहले मैच में त्रिलोकपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी न्यू युवा क्रिकेट क्लब बिस्कोहर की टीम ने निर्धारित छह ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिलोकपुर की टीम ने पांच ओवर में एक विकेट गंवाकर 54 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच पिपरा व भगोसर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर भगोसर क्रिकेट क्लब की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी पिपरा की टीम ने निर्धारित छह ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान मो कैफ, शहबाज, मारूफ, शाहिद अजीज, अनीक हाशमी, असरफ, इरफान हाशमी, आसिफ, नूर आलम, विशाल आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें