फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजनों में वितरित हुई ट्राईसाइकिल

विज्ञापन
बांसी ब्लॉक परिसर में दिव्यांगों को बैट्रीयुक्त साइकिल देते सांसद जगदंबिका पाल और विधायक जय प्? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
दिव्यांगजनों में वितरित हुई ट्राईसाइकिल
विज्ञापन

बांसी ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम, सांसद और विधायक ने किया वितरण
बांसी। ब्लॉक परिसर के आजाद सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को दिव्यांगों को सहायक उपकरण दिए गया। इस दौरान सरकार की योजनाओं की नेताओं ने जानकारी दी।
मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल व विशिष्ट अतिथि विधायक जय प्रताप सिंह ने दिव्यांग महिला-पुरुष व बच्चों में ट्राई साइकिल वितरित की। सांसद जगदंबिका पाल ने बताया प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर दो अक्तूबर राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील में हम लोग क्षेत्रीय विधायक जय प्रताप सिंह के साथ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में उपस्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के व स्वावलंबी बनाने के लिए हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई हैं। इससे दिव्यांगजन को नौकरी भी आसानी से मिल रही है। आज पहली बार बैट्री युक्त साइकिल दी जा रही है। इस दौरान दिव्यांग कल्याण अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, राजेंद्र पांडेय, गौरीशंकर अग्रहरि, अजय कुमार श्रीवास्तव, विष्णु जायसवाल, किंकर मिश्र, चंद्रिका मिश्र, अनूप शुक्ल, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें