बांसी क्षेत्र के जिग्निहवा चौराहे पर जलभराव। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बारिश के बाद जलभराव से आवागमन में दिक्कत
गोल्होरा। जिगनिहवा चौराहे पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने तथा अतिक्रमण से आसपास की सड़कों पर बरसात होते ही जलभराव हो जाता है। इससे राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। लोगों को दुकानों व बैंक जाने के लिए गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है।
जलनिकासी की व्यवस्था न होने से हल्की बारिश होने पर जिगनिहवा चौराहे पर बांसी इटवा, जिगनिहवा चेतिया व जिगनिहवा गोठवाघाट सड़क पर जलभराव हो जाता है। क्षेत्र के शशिकांत, हरीश, उमेश का कहना है कि जलभराव से राहगीरों को दिक्कत हो रही है। जिगनिहवा चौराहे पर खरीदारी करने आए लोगों को दुकानों तक पहुंचने तथा चौराहे पर स्थित मात्र एक बैंक में जाने के लिए गंदे पानी में घुसना पड़ रहा है। संवाद