फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शान से फहराया तिरंगा...गूंजे देशभक्ति के तराने

विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर झंडा रोहण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान सरकारी विभागों के साथ-साथ राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और स्कूलों में बड़ी ही शान से तिरंगा फहराया गया। दूसरी तरफ से स्कूलाें में देशभक्ति के गीतों तराने गूंजे और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सुबह 8:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान का गायन हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय संकल्प पढ़ा गया, उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय संकल्प दोहराया। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर काॅलेज के छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग मिलकर कार्य करें। आजादी के बाद देश का संविधान बना, 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। पूरे विश्व में भारत के लोग बड़ी कंपनियों में अध्यक्ष व सीईओ के पद हैं। इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश, रमेंद्र कुमार मौर्य, सत्यदेव सिंह, प्रेम सागर चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने छात्रों को पुरस्कार दिया। पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। डीएम एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक महाजन ने गुब्बारे उड़ाए पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय संकल्प दिलाया। जिलाधिकारी ने कहा विभिन्न टोलियों द्वारा सराहनीय परेड की गई। हमें आपसी प्रेम बनाए रखना चाहिए। जनपद में डायल 112 द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनपद में 16 हजार से कैमरे लगाए गए हैँ। शांति, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य किया जा रहा।
इस दौरान न्यायालय में न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय, विकास भवन में सीडीओ बलराम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, जिला पंचायत भवन में अध्यक्ष शीतला सिंह ध्वजारोहण किया। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही ने ध्वजारोहण किया।
बच्चे देश के भविष्य : एमएलसी: उसका बाजार। स्वर्गीय मथुरा प्रसाद पांडेय किसान इंटर काॅलेज में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने छात्रों को देश की आजादी के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता, सर्वेश उपाध्याय, राघवेन्द्र सिंह, राम उजागिर पांडेय आदि मौजूद रहे। नगर क्षेत्र के स्व. मथुरा प्रसाद पांडय किसान इंटर काॅलेज के प्रबंधक उमेश चंद पांडेय, ज्ञानोदय इंटर काॅलेज के फूलचंद यादव, एसएन पब्लिक स्कूल बकैनिहा के टीपी शुक्ला, श्रीकृष्णा द स्कूल उसका राजा के धर्मेंद्र कुमार पांडेय, सेंट जोसेफ स्कूल महुआ के प्रियंका अग्रवाल, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के दिलीप जायसवाल, केसरी सिंह विद्या मंदिर के रणजीत सिंह, सोनमती कन्या इंटर काॅलेज के नरसिंह पांडेय ने ध्वज फहराया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानी से देश को मिली आजादी : विधायक: धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास परिसर सकतपुर में विधायक श्यामधनी राही ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी कुर्बानी देकर देश को आजादी दिलाई, उनके आदर्श पर चल कर ही हम अपनी गौरवमई इतिहास की परंपरा को जीवित रख सकते हैं। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह उपस्थित रहें। जय किसान इंटर काॅलेज में प्रबंधक लाल आनंद प्रकाश ने ध्वजारोहण किया, इस अवसर पर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जयराम यादव, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, सच्चिदानंद शुक्ल, वशिष्ठ प्रसाद मौजूद रहे।
लोटन प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाॅक कार्यालय में प्रमुख आशीष कुमार सिंह ने झंडा फहराया, कोतवाली में थाना प्रभारी दिनेश कुमार सरोज, चौकी हरिबंसपुर पुर मे सुरेन्द्र प्रताप सिंह, बीआरसी लोटन में संतोष कुमार शुक्ला, सीएचसी लोटन में डाॅ. अमित कुमार चौधरी, कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कालेज में अंकित सिंह, सेंट लारेंस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक वीरेंद्र पांडेय व परिषदीय प्राथमिक विद्यालय अभयपुर में प्रधान धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक मो. शकील ने किया। ठोठरी विघालय में निजामुद्दीन अहमद ने किया, कौलपुर ग्रांट में वसीर अहमद ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

लोटन प्राथमिक विद्यालय में प्रधान प्रदीप मोदनवाल ने किया। महदेईया में प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार व भाजपा मंडल अध्यक्ष दृगनरायन सिंह ने किया। गढमौर प्राथमिक विद्यालय में प्रधान सुग्रीव प्रसाद ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें