शहर के पुरानी नौगढ़ में स्थित फायर कार्यायल पर अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित
सिद्धार्थनगर।14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस एवं 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष थीम एकजुट हों, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें।
यह स्मृति दिवस फायर सर्विस के उन 66 कर्मियों एवं अधिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने 14 अप्रैल 1944 को बॉम्बे डाक वार्ड में लगभग 600 टन बारूद, रूई की गांठे व तेल के ड्रम से भरे फोर्ट स्टाईकाइन जहाज में भीषण अग्नि दुर्घटना घटित होने पर अग्निशमन कार्य करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिए।
सोमवार को पुरानी नौगढ़ के फायर स्टेशन में जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, आरआई बीएन गुप्ता, सहायक अग्निशमन अधिकारी नसीरुद्दीन शोक परेड आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। तथा जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों से अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली निकाल कर लोगों में अग्नि दुर्घटना से बचाव के बारे में जागरूक करते हुए प्रचार प्रसार एवं पर्चे, पंपलेट वितरित किए। संवाद