फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलवामा शहीद दिवस पर वीर जवानों को किया गया नमन

Sun, 15 Feb 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पुलवामा शहीद दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्यालय पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2019 में हुए पुलवामा अटैक में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को नमन किया और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला मंत्री डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों का अदम्य साहस, वीरता और शौर्य सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के प्रति पूरा देश कृतज्ञ है। उनका बलिदान हमें यह स्मरण कराता है कि देश की रक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए हर नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। फार्मासिस्ट डॉ. बृजेश पांडेय ने कहा कि ऐसे अवसर हमें राष्ट्रीय एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। नर्सिंग अफिसर श्रीश श्रीवास्तव ने कहा कि पुलवामा की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था, लेकिन साथ ही देशवासियों को एकजुट भी किया। शहीद जवानों का त्याग और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंत में सभी ने देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए संकल्प लिया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर करुणाकर मिश्र, सुनील पांडेय, गिरिजेश त्रिपाठी, पवन शुक्ल, राहुल पांडेय, अजय कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें