फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गिरे पेड़ और खंभे, 300 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर तेज हवा से टूट कर गिरा पोल। संवाद
विज्ञापन
-शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर करीब चार घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन

इटवा और डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के गांवों की बिजली गुल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को राहत की बारिश हुई तो मौसम बदल गया। गर्मी और उमस कम होने से लोगों को सुखद अहसास हुआ, जबकि खेतों में मुरझाई फसलों के साथ किसानों के चेहरे भी खिल गए। हालांकि, 62 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण अनेक स्थानों पर बिजली के खंभे, पेड़ और डालियां टूटकर गिर गईं। इस कारण इटवा व डुमरियागंज क्षेत्र में करीब तीन सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
भीषण गर्मी के बाद शुरू हुई बारिश तेज हवा के कारण शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए। इस कारण सोमवार को चार घंटे तक सड़क पर वाहनों के पहिए थम गए थे।
विज्ञापन

आंधी के साथ आई बारिश से क्षेत्र में करीब 100 बिजली के पोल टूटकर गिर गए। इससे क्षेत्र के करीब 100 से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई, वहीं क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेमरी के बाउंड्रीवाॅल पर दो पेड़ गिरने से दीवाल टूट गई। शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर करीब दो दर्जन पेड़ आंधी में गिर गए। जिससे करीब चार घंटे आवागमन बाधित रहा। वन विभाग की टीम ने पेड़ को काटकर सड़क मार्ग को खाली कराया। तब लोगों को आवागमन के लिए रास्ता मिल पाया।
विज्ञापन

घर पर गिरा पेड़ बाल-बाल बचे लोग
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के पेंड़रियाजीत गांव निवासी विनोद गुप्ता के घर के बगल का पेड़ आंधी में टूट कर गिर गया। जिससे उनके घर के सामने लगे टिनशेड टूट गया। हालांकि आंधी के समय कोई भी व्यक्ति उसमें मौजूद नही था, नही तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें