फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आंधी में पोल गिरने से 18 घंटे से बिजली बाधित, एक हजार की आबादी परेशान

विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के जामडीह गांव में आंधी से टूट कर गिरा पोल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खेसरहा क्षेत्र के जामडीह गांव में रविवार रात आई आंधी से बिजली के दो खंभे टूट गए, जिससे एक हजार की आबादी को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा, जबकि सोमवार को दिनभर बिजली का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

आंधी से गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर दो खंभे टूट जाने से पूरे गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है और गांव में जाने का रास्ता भी अवरुद्ध हो गया। गांव के जुगनू प्रसाद, सत्तार, परशुराम, सफीक, रहीम और कलाम आदि लोगों ने कहा कि रविवार रात से सोमवार दिनभर करीब 18 घंटे बिजली बाधित होने से पूरे गांव में अंधेरा छा गया है। लोगों का कहना है कि मिट्टी का तेल बंद होने से लाइट ही घरों में रोशनी का सहारा है। ऐसे में बिजली बाधित होने से परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत सबस्टेशन खैरटिया के जेई कृष्ण कुमार का कहना है कि मौके पर लाइनमैन पहुंचे हैं, जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें