फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क पर लटका पेड़ कटा, दूर हुआ खतरा

Sun, 01 Mar 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। क्षेत्र के चिल्हिया से पल्टादेवी मार्ग पर टेकनार गांव पास सड़क किनारे एक पेड़ पूरी तरह सूखकर जर्जर हो गया था। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया था। इस समस्या को लेकर अमर उजाला अखबार ने खबर प्रकाशित की। जिसके बाद वन विभाग ने पेड़ कटवा दिया है।
विज्ञापन

पेड़ कट जाने से क्षेत्र के सुंदर, रिंकू, सुनील, अविनाश, सिकंदर, टाइगर सहित आदि लोगों ने खुशी जाहिर की है। लोगों ने कहा कि चिल्हिया से पल्टादेवी मार्ग पर प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। इस सड़क पर छोटी वाहन से लेकर बड़ी गाड़िया आती जाती है। लोग इस सूखे पेड़ नीचे होकर आते-जाते हैं। पेड़ की ढेर सारी मोटी-मोटी टहनियां सड़क के ऊपर थी जो लगभग दो साल से सूखी पड़ी हुईं थीं। इस मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोग जब भी सूखे पेड़ के नीचे पहुंचते हैं तो पूरा शरीर सिहर उठता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें