फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एचटी लाइन पर गिरा पेड़, छह घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित

Sat, 11 Jul 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा मार्ग पर कठौतिया रामनाथ गांव के पास एचटी लाइन पर बारिश के दौरान गिरे पेड़ को हटाते बिजली व
विज्ञापन
बिस्कोहर। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश के दौरान कठौतिया रामनाथ उपकेंद्र के बिस्कोहर फीडर की एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते बिस्कोहर नगर पंचायत समेत आसपास के क्षेत्रों में करीब छह घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे बारिश के दौरान कठौतिया गांव के पास एचटी लाइन पर अचानक पेड़ गिर गया। इससे बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। बिजली बाधित होने की सूचना मिलते ही अवर अभियंता सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के निर्देशन में बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
नगर पंचायत बिस्कोहर के कर्मचारियों के सहयोग से टीम ने पहले लाइन पर गिरे पेड़ को हटाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त एचटी लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर दोपहर करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन

अवर अभियंता सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि बारिश के दौरान पेड़ गिरने से एचटी लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। समय रहते मरम्मत कराकर आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें