उसका बाजार। सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय से सोहांस और लोटन सड़क बन जाने से आवागमन आसान हो गया है। इस मार्ग से हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं, लेकिन इस मार्ग पर रोडवेज की बस की सेवा संचालित न होने से यात्रा करने वालों को कठिनाई होती है।
उन्हें कई टुकड़ों में यात्रा करनी पड़ती है। साथ ही अधिक किराया भी लगता है। उसका सहित क्षेत्र के लोगों ने रोडवेज बस की सेवा शुरू करने की मांग की है, जिससे लोगों की यात्रा आसान हो सके।
जनपद नेपाल बाॅर्डर से लगा हुआ है, उसका, सोहांस और लोटन होते हुए लोग महराजगंज जनपद के सोनौली तक की यात्रा करते हैं। इस मार्ग पर लोगों की भीड़ अधिक है, लेकिन रोडवेज की सेवा न होने से टुकड़ों में यात्रा करना पड़ता है, जिसके लिए निजी बस वाले अधिक किराया वसूल करते हैं। संवाद