फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परिवहन विभाग की सख्ती, तीन वाहन सीज़

Fri, 19 Jun 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बुधवार को व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कर अदायगी न करने, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में तीन वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया, जबकि 46 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान एक डंपर को टैक्स संबंधी अनियमितता पाए जाने पर मोहाना थाने में निरुद्ध किया गया। वहीं, एक डीसीएम और एक अन्य वाहन को ओवरलोडिंग के आरोप में मोहाना और जोगिया थाने में सीज कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं और सड़कों व पुलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें