सिद्धार्थनगर। डिपो से जल्द ही मथुरा के लिए भी रोडवेज बस का संचालन शुरू हो जाएगा। इसकी कवायद परिवहन निगम ने शुरू कर दी है। बस का संचालन करने के लिए परिवहन निगम सर्वे भी करवाने के लिए कवायद की है। बस का संचालन शुरू होने से जिले के लोगों को मथुरा जाने के लिए गोरखपुर व लखनऊ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
मथुरा पर्यटक स्थल होने के साथ भगवान कृष्ण जन्मस्थली भी है। इससे जिले से हर वर्ष सैकड़ों यात्री व श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे में रोडवेज बस का संचालन होने से यात्रियों को बड़े शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मथुरा तक रोडवेज बस संचालन शुरू होने से यात्रियों को अब यात्रा करने के लिए अधिक सुविधा और विकल्प मिलेंगे। इससे स्थानीय लोगों को भी यात्रा करना आसान हो जाएगा, खासकर उन लोगों के लिए जो रोडवेज बस सेवाओं पर निर्भर हैं।
मथुरा तक रोडवेज बस का संचालन शुरू होने से यात्रियों को यात्रा करना आसान हो जाएगा। यह बस सेवा ग्रामीण क्षेत्रों को ब्लॉक, तहसील और जिलों से जोड़ेगी, जिससे लोगों को अपनी दैनिक यात्राओं के लिए आसान होगी। रोडवेज बसें आम तौर पर निजी बसों की तुलना में सस्ती होती हैं और यात्रा के लिए सुरक्षित विकल्प प्रदान करती हैं।
रोडवेज बस संचालन सड़क के विकास और सुधार को भी बढ़ावा देगा, जिससे यात्रा करने के लिए और भी बेहतर मार्ग उपलब्ध होंगे। य