फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर हादसों को दे रहे दावत

Thu, 13 Jul 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बर्डपुर के ज़िला पंचायत बिल्डिंग के सामने खुले में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 सड़क के किनारे बर्डपुर कस्बा स्थित जिला पंचायत बिल्डिंग के सामने लगे बिना बैरिकेडिंग वाले ट्रांसफाॅर्मर हादसे का कारण बन सकता है। ट्रांसफाॅर्मर की केबल फैली हुई है। इनकी चपेट में आकर करंट से किसी की भी जान जा सकती है।
विज्ञापन

बारिश का मौसम आ गया है। बारिश में खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर और जमीन पर पड़ी केबल लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं। शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग खुले ट्रांसफाॅर्मरों की बैरिकेडिंग नहीं करा रहा है। चौराहे पर जिला पंचायत की प्रतिमा के पीछे दो ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। जिस स्थान पर ये ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं वहां काफी संकरा मार्ग है। आसपास काफी दुकानें हैं। इस ट्रांसफार्मर में कई बार आग लग चुकी है, जिससे हादसे भी हुए हैं। लेकिन अभी तक विभाग ने इनके आगे जाली और बैरिकेडिंग नहीं लगाई है। दुकानदार मंटू यादव, जोगिंदर, प्रियांशु श्रीवास्तव, भागरथी, अजय कुमार, शनि गुप्ता ने बताया कि यहां पर दर्जनों दुकान होने के कारण लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यह ट्रांसफार्मर काफी असुरक्षित है। इसके बाॅक्स खुले रहते हैं। केबल टूटकर गिर जाती हैं, जिससे करंट आ जाता है। बारिश के दिनों में खतरा और भी बढ़ जाता है, लेकिन विभाग ने इसके आगे आज तक जाल नहीं लगवाया है। इसी तरह पल्टा देवी मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के बगल में ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। अर्थ का तार जमीन पर पड़ा रहता है। पास में कूड़ादान और काफी दुकानें भी बनी हुई हैं। चौराहा होने के कारण लोगों का आना जाना हर समय बना रहता है। इसके बाद भी विभाग ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें