फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर से दुर्घटना की आशंका

विज्ञापन
डुमरियागंज रोडवेज गेट पर खुले में रखा ट्रांसफार्मर खतर। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर से दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन

- लोगों ने जाली लगाकर बैरिकेडिंग कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। रोडवेज गेट पर खुले में ट्रांसफॉर्मर रखा गया है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों ने जाली लगवाने की मांग की है।
डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर ब्लॉक के सामने व परिवहन निगम के बस अड्डा के सामने विद्युत निगम खुले में ट्रांसफॉर्मर रखा है। ट्रांसफॉर्मर से अक्सर विद्युत तारों में स्पार्किंग और चिंगारी फुटकर सड़क पर गिरती रहती है।
महेश अग्रहरी, चंदन, शशि प्रकाश, राजेश चौरसिया, रमजान अली, राजेश, ताज मोहम्मद, कन्हैया, मुकेश कुमार ने रोडवेज गेट और ब्लॉक गेट के सामने खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर को जाली लगाकर बैरिकेडिंग करने तथा जर्जर और पुराने विद्युत तारों को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले में रखे ट्रांसफार्मरों का जल्द ही जेई को मौके पर भेजकर सर्वे कराया जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद इस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। जहां पर अभी तक जालियां नहीं लगी हैं, वहां जाली और बैरिकेडिंग करके सुरक्षित किया जाएगा।
- सरफराज अहमद , एसडीओ बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें