फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बीईओ का दूसरे जिलों के लिए तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
चार बीईओ का दूसरे जिलों के लिए तबादला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्थानांतरण सत्र में जिले के चार खंड शिक्षा अधिकारियों का भी दूसरे जिलों के लिए तबादला कर दिया गया है।
शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से जारी आदेश में जिले के चार खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण दूसरे जनपदों के लिए हुआ है। बांसी की खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय का जौनपुर, भनवापुर के बीईओ पंकज कुमार मौर्या का प्रयागराज, खुनियांव के बीईओ गोपाल मिश्र का देवरिया, उसका बाजार में तैनात रहे खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद का देवरिया जनपद के लिए तबादला हुआ है।
विज्ञापन

विभिन्न जनपदों से कुछ खंड शिक्षा अधिकारी जिले में आए हैं। प्रतापगढ़ से संतोष कुमार तिवारी, अमेठी से ओम प्रकाश मिश्रा, संतकबीरनगर से विंदेसरी मिश्र, बस्ती से अखिलेश कुमार सिंह जिले में आए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आदेश मिलने के बाद संबंधित को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें