फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के 18 लिपिकों का दूसरे जनपद स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के 18 लिपिकों का दूसरे जनपद स्थानांतरण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय एक ही जनपद में तैनात रहे 18 लिपिकों का शासन ने दूसरे जिले के लिए स्थानांतरण कर दिया है। सभी सीएमओ और सीएमएस के अधीन कार्यरत रहे। इन्हें अविलंब कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ कार्यालय समेत स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में तैनात 18 लिपिकों के तबादले हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी कमलेश उपाध्याय का रायबरेली, केडीपी ओझा का लखनऊ, वरिष्ठ सहायक मो. अनवर अली, तेज प्रकाश का सीतापुर, मनीष रंजन, दुर्गोश कुमार उपाध्याय का लखीमपुरखीरी, कन्हैया लाल यादव का रायबरेली के लिए तबादला हुआ है।
विज्ञापन

विमलेश जाटव का उन्नाव, राधेश्याम का गोरखपुर, रामतेज का उन्नाव, प्रदीप श्रीवास्तव का रायबरेली, संजीव श्रीवास्तव का लखनऊ, दीपेंद्र मणि त्रिपाठी का रायबरेली, मिथलेश पांडेय का हरदोई, मनोज सिंह का सीतापुर, अब्दुल अजीज का लखीमपुरखीरी, जिला अस्पताल के शैलेष कुमार मिश्रा का रायबरेली, आनंद श्रीवास्तव का लखनऊ के लिए तबादला हुआ है।
दो चिकित्सक भी जाएंगे दूसरे जिले
दो चिकित्सकों का भी तबादला हुआ है। सीएमओ के अधीन रहे चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी मौर्य का स्थानांतरण संतकबीरनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया में, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार का आंबेडकरनगर के लिए तबादला हुआ है। इसके अलावा तीन नॉन मेडिकल सुपरवाइजरों का तबादला बहराइच के लिए हुआ हैं, इनमें बुद्धिराम, जय प्रकाश सिंह, अंग्रेज बहादुर शामिल हैं।
विज्ञापन

विरोध में संगठन की बैठक आज
शासन स्तर से हुए तबादले में विसंगतियों का आरोप लाकर उसके विरोध में यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन प्रदेश नेतृत्व ने कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में जिला इकाई की बैठक 19 जुलाई को 10 बजे सीएमओ कार्यालय पर बुलाई गई है। इसी दिन से कार्य बहिष्कार भी किया जाएगा। जिला मंत्री कन्हैया लाल यादव ने सभी से बैठक में समय से उपस्थित होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें