पोस्ट ऑफिस में दो दिन से लेन देन ठप, खाताधारक परेशान
- नेटवर्क न होने से बैंकिंग काम में आ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस की मुख्य शाखा में बैंकिंग की सेवा दो दिन से ठप है। खाताधारकों को पैसा निकालने और जमा करने में समस्या हो रही है। लोग निराश होकर खाली हाथ लौट रहे हैं।
पोस्ट ऑफिस से पत्रों का रजिस्ट्री के अलावा बैंकिंग का भी काम हो पा रहा है। दो दिनों से तकनीकी समस्या के कारण पैसों का लेनदेन का काम नहीं हो पा रहा है। दूर-दूर से ग्राहक पोस्ट ऑफिस पहुंचे 8और निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हो गए। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन जमा निकासी का काम प्रभावित रहा।
शहर के सिसहनिया निवासी अरूण कुमार प्रजापति ने बताया कि आरडी खाते में किश्त जमा करने के लिए वे दो दिन से पोस्ट ऑफिस चक्कर काट रहे हैं। उसका ब्लॉक के तिघरा निवासी जीतेंद्र नाथ दूबे, बेली और देवेद्र नाथ दूबे ने बताया कि वे लोग पैसा निकालने के लिए तीन दिन से पोस्ट ऑफिस आ रहे हैं, लेकिन पैसा नहीं निकल पा रहा है। पूछने पर कोई जानकारी भी नहीं दे रहा है कि कब से जमा निकासी का काम शुरू होगा, जबकि इस समय पैसों की सख्त जरूरत है। इस संबंध पोस्ट मास्टर अर्ब्दुरहमान ने बताया कि सर्वर में समस्या के कारण बैंकिंग का काम नहीं हो पा रहा है। रजिस्ट्री सहित अन्य काम हो रहे हैं। उम्मीद है एक दो दिन में समस्या समाप्त हो जाए।