फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंज उठे देश भक्ति के तराने

Wed, 27 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद भारत का 67वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी सार्वजनिक कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।
विज्ञापन


राष्ट्रगान की धुन पर शहीदों का वंदन करते हुए भारतीय संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता और भातृत्व की भावना को अंगीकृत-आत्मार्पित करने का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। साथ ही कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन


अमर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर सराहनीय सेवा सम्मान से आरक्षी उपेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

समारोह में प्रभारी जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, एसपी अजय कुमार साहनी, एएसपी मंशाराम गौतम, सीओ सदर अकमल खां आदि मौजूद रहे।

इससे पहले कलेक्ट्रेट भवन पर प्रभारी जिलाधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर एडीएम पीके जैन, डीडीसी आनंद स्वरूप, प्रशिक्षु एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, ओएसडी एसबी सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट परिसर में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। वीर सेनानियों के सपनों को साकार करने का दायित्व निभाने के लिए प्रेरित भी किया।

गोष्ठी में एडवोकेट हरिहर पाठक, डीडीसी क्रिमिनल विनोद मणि त्रिपाठी, उमाकांत मिश्रा, मुश्ताक अहमद खान आदि मौजूद रहे। विकास भवन में पीडी प्रदीप पांडेय, जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष गरीबदास गौतम, तहसील कार्यालय पर एसडीएम आरआर प्रजापति, नगर पालिका कार्यालय पर चेयरमैन जमील सिद्दीकी, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. जीसी श्रीवास्तव सहित सभी विभागों में विभागाध्यक्ष ने झंडारोहण किया।

इस दौरान जिल खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 किमी लंबी साइकिल रेस आयोजित हुई। इसमें 53 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

रेस को डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाई। सीएमओ डॉ. जीसी श्रीवास्तव व उप क्रीड़ा अधिकारी फरीदा सिद्दीकी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन देवेंद्र पांडेय, राजू कुमार, सतीश राय ने किया।
विज्ञापन


शाम को तहसील कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें एनसीसी कैडेट और होमगार्ड जवान शामिल रहे। रैली को डीआईओएस रामकृपाल प्रसाद ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें