फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्ट्रर पलटने से चालक की मौत

Fri, 22 Jan 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में फंसी ट्रैक्टर ट्रॉली को बाहर निकालने की कोशिश में दूसरी ट्रैक्टर पलट गई। हादसें में 26 वर्षीय चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सोनखर का है। 11 माह पूर्व इसी परिवार के एक सदस्य की भी ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई थी। फिर इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

सोनखर गांव निवासी 26 वर्षीय विनोद अपने भाई जगदेव के साथ निजी ट्रैक्टर ट्रॉली व मिट्टी खोदने वाली मशीन लेकर गांव के सीवान में थे।

एक भाई मिट्टी का खुदाई कर रहा था दूसरा ढुलाई। जगदेव ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी लेकर खेत से निकला तो उसका ट्रैक्टर खेत में फंस गया। विनोद दूसरे ट्रैक्टर से टोचन कर फंसे वाहन को निकालने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान विनोद का ट्रैक्टर पलट गया। उसके नीचे दबकर विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें 22 फरवरी 2015 को मृतक विनोद के 7 वर्षीय भतीजे सोहन की भी ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हुई थी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष डुमरियागंज गोपाल जी यादव का कहना था कि घटना की जानकारी है, अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें