फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोंडा-बढ़नी रूट से जाएंगी ट्रेन... तीन दिन यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Sat, 13 Apr 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती रूट की 11 ट्रेनें बढ़नी होते हुए जाएंगी लखनऊ से आगे
विज्ञापन

जगतबेला-सहजनवा-मगहर स्टेशनों के मध्य चल रहा इंटरलाकिंग का कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रेलवे विभाग ने गोरखपुर-गोंडा खंड के जगतबेला-सहजनवां-मगहर स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के परिप्रेक्ष्य में नान इंटरलाकिंग कार्य करा रहा हैं। इससे गोरखपुर से बस्ती रूट पर आने जाने वाली गाड़ियों को सिद्धार्थनगर बढ़नी होते हुए चलाया जाएगा। रूट परिर्वतन होने से जिले के यात्रियों को अगले तीन दिनों तक सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में नई दिल्ली से 14 व 15 अप्रैल को चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर गोंडा-बढ़नी-आनंद नगर-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। जबकि नाहरलगुन से 13 अप्रैल को चलने वाली 22411 नाहरलगुन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-आनन्द नगर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। सहरसा से 15 अप्रैल को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-आनंदनगर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। अमृतसर से 14 अप्रैल को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर गोंडा-बढ़नी-आनंद नगर-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। कामाख्या से 14 अप्रैल को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-आनन्द नगर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। दरभंगा से 15 अप्रैल को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-आनन्द नगर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। मुजफ्फरपुर से 14 व 15 अप्रैल को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद बिहार टर्मिनल एक्सप्रेस गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-आनंद नगर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। आनंद विहार टर्मिनल से 15 अप्रैल को चलने वाली 15280 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा एक्सप्रेस गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर गोंडा-आनंद नगर-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। बठिंडा से 15 अप्रैल को चलने वाली 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर गोंडा-आनंद नगर-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। आनंद विहार टर्मिनल से 14 अप्रैल को चलने वाली 22412 आनंद विहार टर्मिनल-नाहरलगुन एक्सप्रेस गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर गोंडा-बढ़नी-आनंद नगर-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। मुजफ्फरपुर से 14 व 15 अप्रैल चलने वाली 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-आनन्द नगर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें