फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: देर से चल रहीं ट्रेनें स्टेशन पर यात्री परेशान

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रयागराज में हो रही भीड़ का असर सभी जगहों पर देखने को मिल रहा है। सिद्धार्थनगर रूट से भी जाने वाली ट्रेनें कई दिनों से देरी से संचालित हो रही हैं। इस क्रम में बुधवार की रात व बृहस्पतिवार की सुबह में कई ट्रेनें 30 मिनट से दो घंटा देर से संचालित हुईं। इससे यात्रियों और श्रद्धालुओं को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को सिद्धार्थनगर से गाेरखपुर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस एक घंटा देर से आई। बढ़नी से गोरखपुर तक जाने वाली ट्रेन दो घंटा 10 मिनट देर से संचालित हुई, जबकि सिद्धार्थनगर से मेले में जाने वाली स्पेशल ट्रेन भी एक घंटा देर से संचालित हुई। सिद्धार्थनगर से लखनऊ तक जाने वाली ऐशबाग एक्सप्रेस 30 मिनट देर से संचालित हुई। सिद्धार्थनगर से पीलीभीत तक जाने वाली ट्रेन 30 मिनट देर से संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में कई ट्रेनें प्रतिदिन देर से संचालित हा रही हैं। स्टेशन अधीक्षक डीके उपाध्याय ने बताया कि कुंभ मेले में भीड़ की वजह से ट्रेनाें के संचालन में कुछ देरी हो रही है। लगभग कई ट्रेन समय से भी संचालित हाे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें