फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रेनें निरस्त... सफर की सांसत, जेब पर भी बढ़ा बोझ

Mon, 14 Oct 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ट्रेनों के निरस्त होने के कारण सोमवार को जिले में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिक किराया देने के बावजूद भी उनकी यात्रा कठिन रही। अधिक किराया देने से बचने के लिए कई यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार किया, जबकि कुछ लोग लौटकर अपने रिश्तेदारों के घर गए।
रेलवे प्रशासन ने लखनऊ मंडल के अंतर्गत गोरखपुर-गोंडा रेल खंड स्थित डोमिनगढ़-जगतबेला के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। अखबारों में ट्रेन निरस्त होने की सूचना प्रकाशित कराई गई थी, लेकिन कुछ लोग इस सूचना से अनजान थे और वे स्टेशन पर पहुंंच गए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर में दोपहर 12 बजे कई लोग बैठे हुए थे। दो बच्चों के साथ बैठी सुमन ने बताया कि बढ़नी जाना है, ट्रेन पांच घंटे बाद आएगी। बस से जाएंगे तो किराया अधिक लगेगा। यहीं समस्या सुनीता और गुड़िया ने भी बताई।
विज्ञापन

बढ़नी के मकसूद ने बताया कि वे इलाज कराने सिद्धार्थनगर में आए थे। स्टेशन पहुंचे तो भीड़ बहुत कम थी और ट्रेन निरस्त होने की सूचना मिली तो अपने रिश्तेदार के घर लौट गए। वहां कुछ लोग बस से गए तो कुछ लोगों ने ऑटो की सवारी की। बढ़नी के असद ने बताया कि ऑटो से शोहरतगढ़ जा रहा हूं, वहां से बढ़नी की सवारी मिलेगी। 20 रुपये किराया में बढ़नी पहुंचे जाते, लेकिन अब 150 रुपये लग जाएंगे।
एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें