नाव से आते-जाते बांसी क्षेत्र के भगौतापुर गांव के लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ट्रैक पर चढ़ा पानी, लखनऊ से नहीं आएंगी ट्रेनें
सिद्धार्थनगर। बाढ़ के कारण जिले से अन्य जिलों का संपर्क मार्ग बाधित हो गया है। सोमवार शाम बलरामपुर जिले के गैजहवा और कौआपुर के बीच में रेलवे ट्रैक पर पानी चढ़ गया। इस कारण गोंडा, लखनऊ से आने वाली ट्रेनें रोक दी गईं, जबकि दिन में ही बलरामपुर जाने वाली सड़क पर पानी चढ़ गया। इस कारण परिवहन निगम की बस सहित अन्य वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।
रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ के अधीक्षक भावेश कुमार ने बताया कि ट्रैक पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने के कारण गोरखपुर से आने वाली ट्रेनों को बढ़नी से वापस कर दिया जा रहा है, जबकि लखनऊ रूट से आने वाली ट्रेन भी जिले में नहीं आ रही हैं।