फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन घंटे देर से आई ट्रेन, लौट गए कई यात्री

Fri, 24 Nov 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नकहा जंगल से लखनऊ जाने वाली ट्रेन शुक्रवार को 3:20 घंटे देर से चली तो यात्री परेशान होकर अपने घर लौट गए। कुछ यात्री रोडवेज व प्राइवेट वाहनों से यात्रा करके लखनऊ गए।
गोमती नगर इंटर सिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन 2:21 बजे सिद्धार्थनगर से होते हुए गोमती नगर तक जाती है। इससे लगभग प्रतिदिन 150 से 200 यात्री लखनऊ की यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने बताया कि इस ट्रेन से यात्रा करके लखनऊ जाने के लिए प्रतिदिन लोग यात्रा करते हैं। लेकिन शुक्रवार को मानीराम में ट्रेन तीन घंटे से अधिक समय तक खड़ी हो गई तो जनरल बोगी में यात्रा करने वाले यात्री अपने घर लौट गए। जिन यात्रियों को लखनऊ जाना जरूरी था। वे अधिक किराया देकर बस व प्राइवेट वाहनों से यात्रा करने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन

लोटन क्षेत्र के आदित्य ने बताया कि लखनऊ जाने के लिए घर से निकले थे। वहीं से कानपुर जाना था, लेकिन तीन घंटे से इंतजार करने के बाद भी ट्रेन मानीराम से नहीं चली तो घर वापस जा रहे हैं। शनिवार सुबह इंटरसिटी से लखनऊ जाएंगे।

लखनऊ जरूरी काम से जाना था। लेकिन ट्रेन तीन घंटे से अधिक देरी से चल रही है। बस से जाने पर अधिक किराया लग जाएगा। सुबह इंटरसिटी से जाएंगे।
-आनंद सिंह, यात्री

कानपुर जाना था, लेकिन ट्रेन देर से चल रही है। ट्रेन का इंतजार करने पर लखनऊ पहुंचते ही रात हो जाएगी। अब अधिक किराया देकर बस से यात्रा करनी पड़ेगी।
-अशोक पासवान

वर्जन
नकहा जंगल व मानीराम के बीच में वेल्डिंग का कार्य होने से ट्रेन दो घंटे देर से चली है। इससे ट्रेन कुछ घंटे देर हो गई है।
-महेश गुप्ता, पीआरओ लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें