दिल्ली के तीन व्यापारियों की सड़क हादसे में मौत
बांसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित डड़वा कोदईजोत गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने बालक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के डड़वा कोदईजोत गांव निवासी रामनाथ का घर बस्ती-बांसी मुख्य मार्ग पर है।
शनिवार सुबह लगभग 11 बजे उनका 14 वर्षीय पुत्र रामजन्म घर के लिए निकल रहा था, वह सड़क पर पहुंचा ही था कि बस्ती की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर उसे रौंदते हुए निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस चालक व ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने ले आई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक व गाड़ी कब्जे में हैं। मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।