इटवा में आवागमन के विवाद को सुलझाते नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल। संवाद
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा के परशुराम नगर वार्ड में विवादित मार्ग से लोगों का आवागमन शुरू हो गया। विवाद की जानकारी पर चेयरमैन विकास जायसवाल मौके पर पहुंच कर आम सहमति बनाई और मार्ग को खुलवाया। जिसके बाद सड़क पर मिट्टी डालकर उसे आने-जाने लायक बनाया गया। चेयरमैन ने उक्त मार्ग को शीघ्र ही आरसीसी बनवाने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद आंबेडकर नगर, शिव नगर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, पटेल नगर का भ्रमण करके लोगों की समस्याओं को सुना और वहां की पथप्रकाश और सड़क संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ईओ व संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया। इस दौरान प्रमोद पांडेय, राम शब्द उपाध्याय, चंदन कुमार, विजय मिश्रा, कन्हैया विश्वकर्मा, पुजारी वर्मा, सुदामा यादव, राकेश विश्वकर्मा, राहुल चौरसिया, राहुल चौहान, आशीष श्रीवास्तव, अंशुल जायसवाल आदि मौजूद रहे।