फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया

Tue, 01 Dec 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ पुलिस के विरोध में तुलसियापुर चौराहे के समस्त व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें सोमवार दोपहर 12 बजे तक बंद रखा। व्यापारी अनिल गुप्ता, शफीक अहमद, अफजल, श्यामू, रवि कुमार गुप्ता, अशोक, तिलकराम गुप्ता, मदन चौहान, लालजी गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता आदि ने कहा कि सड़क पर कई वर्षो से छोटे व्यापारी अपनी दुकान रखकर जीवन यापन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम को ढेबरुआ थाना की पुलिस ने उक्त व्यवसाईयों का दुकान हटाने के साथ मारा-पीटा। व्यापारी पर पुलिसिया उत्पीडन हम लोग बरदाश्त नहीं करेंगे। शांति पूर्वक ढंग से पुलिस की कार्यप्रणाली का हम सब व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया है। पीड़ित व्यापारी को न्याय नहीं मिलने पर हम सब व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें