सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस घोषित किए जाने पर आभार जताया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को पत्र के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री ने 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाने के लिए गए निर्णय से व्यापारियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें तहसील और जिले पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होकर व्यापार को लेकर जानकारी से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। संवाद