सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को हुई माध्यमिक विद्यालय स्तरीय जनपदीय बैडमिंटन और भारत्तोलन प्रतियोगिता में रत्न सेन इंटर काॅलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
बैडमिंटन में 19 आयु वर्ग बालक में रतन सेन इंटर कॉलेज ने प्रथम, गांधी आदर्श विद्यालय बढ़नी ने द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। 19 आयु वर्ग बालिका वर्ग में रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी ने प्रथम, श्री सिंघेश्वर इंटर काॅलेज ने द्वितीय और तपनाथ इंटर कॉलेज घमौरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 आयु वर्ग बालक में रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी ने प्रथम स्थान, राजकीय इंटर कॉलेज दूल्हा सुमाली ने द्वितीय स्थान और 14 आयु वर्ग बालिका में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया।
भारोत्तोलन में संध्या और राजेंद्र ने मारी बाजी
भारत्तोलन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में संध्या पाठक ने प्रथम, काव्या ने द्वितीय व आशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही बालक वर्ग में राजेंद्र ने प्रथम स्थान, गणेश ने द्वितीय स्थान और बलजीत तृतीय ने स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य अजय शंकर उपाध्याय, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, विपीन त्रिपाठी, स्पर्श वर्मा, विनय कुमार शाह, रीता यादव, श्वेता, विमलेश कुमारी, रामकरण, दौलत बाबू गुप्ता, रत्नेश सिंह आदि मौजूद रहे।