फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 18 घायल

विज्ञापन
ट्राली पलटने के बाद ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 18 घायल
विज्ञापन

इटवा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली का फाटक खुल गया खाई में गिरने से महिलाएं एवं बच्चों समेत 18 लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी खुनियांव से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाने के ग्राम सेमरा निवासी लवकुश कुमार की ट्रैक्टर-ट्राली से गांव के 30 लोग इटवा क्षेत्र के गालापुर कालीजी का दर्शन करने जा रहे थे। देवभरिया मार्ग से बहादुरपुर पहुंचने से पहले मोड़ पर ट्राली का फाटक खुल गया। ट्राली में बैठी महिलाएं व बच्चे गहरी खाई में गिर गए। उनमें सेमरा गांव निवासी इनरमती (42), सीमा (19), लक्खी (22), सुमन (16), आरती (62), सुंदरावती (26), सुमन (23), दुर्गेश (11), राजकुमारी (22), मनदीप (7), रिषभ (5), निरंदर कुमार (22), कंचना (35), पुष्पा (32), सुरेंद्र कुमार (24), शुभांकर (4), रीता (16) व प्रीति (15) घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी खुनियांव पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दुर्गेश, प्रीति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि सामान्य रूप से घायल 11 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गोल्हौरा पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें