फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 17 Oct 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी में हादसे के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस्ती मार्ग पर रविवार की रात प्रतिमा विसर्जित कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं। दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक का नाम थाना क्षेत्र के ग्राम करही शुक्ल निवासी रविंद्र मिश्र (25) है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना ग्राम जमुनी के पास स्थित एक मकतब के सामने की है।
विज्ञापन

कोतवाली बांसी के ग्राम करही शुक्ल में दुर्गा पूजा के पंडाल में मूर्ति स्थापित की गई थी। शाम को पूजा समिति के कार्यकर्ता व ग्रामीण बस्ती मार्ग पर स्थित बुद्धा नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए गए। विसर्जन के बाद लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे चली गई। ट्रॉली की चपेट में आने से रविंद्र मिश्र की मौत हो गई। दुर्घटना में ग्राम प्रधान मनीष शुक्ला (32), गंगेश मिश्र (27), दिलीप शुक्ला (30), देवेश (28), राम कुमार (22), अरविंद (40), आदर्श (19), शिवम शुक्ला (17), मनोज शुक्ला (25) घायल हो गए।
इस संबंध में एसओ बांसी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घरवालों व ग्रामीणों ने शव का परीक्षण कराने से इंकार किया। परिवार के लोगों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें