फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर पलटा.. चालक की दबने से गई जान

Tue, 21 May 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के करही चौराहे के पास हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

तिलौली। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के करही चौराहे के पास सोमवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटकर खाई में चला गया। इस हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने लिखापढ़ी करके शव को सुपुर्द कर दिया।

खेसरहा थाना क्षेत्र के चौरी खुर्द गांव निवासी प्रदीप (20) पुत्र रामनरेश यादव अपने निजी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ करही चौराहे से कुर्थिया चौराहे की तरफ जा रहा था। इसी बीच खाली ट्राली सहित अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलट गया। हादसा देखकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचित किया। घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवनगर डिड़ई रामकृपाल शुक्ला ने बताया कि मृतक के परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। इसलिए लिखापढ़ी के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। प्रदीप की अचानक हुई मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के बाद घर पर छाया मातम
घोसियारी। चार बेटों में छोटा बेटा अविवाहित था। संयुक्त परिवार में पिता और तीन बड़े भाई मृतक की बड़ी बहन की शादी में खर्च के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे थे। लेकिन सोमवार शाम ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। करीब तीन साल पहले परिवार के सदस्यों ने एक-एक पैसा जोड़कर एक पुराना ट्रैक्टर लिया था कि परिवार आमदनी का और स्रोत हो जाए। खेसरहा थाना क्षेत्र के चौरी खुर्द निवासी रामनरेश यादव के चार पुत्र है। जिसमें शिवनाथ विजयनाथ दीपनाथ व प्रदीप (20) था। तीनों बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है। घर में 23 वर्षीय ज्योति मृतक की बड़ी बहन है, जिसका विवाह परिवार वाले ढूंढ रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि प्रदीप सबसे मेहनती लड़का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें