फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत शोहरतगढ़ का सीमांकन हुआ

विज्ञापन
शोहरतगढ में नगर पंचायत का सीमांकन करते एसडीएम - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नगर पंचायत शोहरतगढ़ का सीमांकन हुआ
विज्ञापन

एसडीएम अनिल कुमार ने राजस्व टीम के साथ नगर की सीमा का चिह्नांकन कराया
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के सीमा विस्तार में जुड़े गांव की सरहद का सीमांकन कराने के लिए बुधवार को एसडीएम अनिल कुमार ने राजस्व टीम व नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों के साथ नीबीदोहनी गांव का चिह्नांकन कराया। साथ ही नीबीदोहनी धोबीघाट पर पर अवैध रूप से अतिक्रमण को भी हटवाया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने बताया कि नगर का सीमा विस्तार होने के बाद नीबीदोहनी गांव में आदर्श धोबीघाट बनाने की योजना नगर पंचायत प्रशासन की ओर से तैयार किया गया है। इस कार्य को गति देने के लिए तहसील प्रशासन एसडीएम अनिल कुमार से मांग की गई थी। एसडीएम ने मौके पर राजस्व टीम के साथ पहुंचकर नगर पंचायत में पड़ने वाली सीमा का पत्थर लगवाकर चिह्नांकन कराया। साथ ही धोबीघाट स्थल पर अवैध रूप से अतिक्रमण को भी हटवाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन ने बताया कि नगर की सीमा में जुड़े गांव का तहसील प्रशासन के सहयोग से सीमांकन कराया जा रहा है। ताकि नवीन सत्र से इन गांवों में विकास कार्य को शुरू करा कर गति दिया जा सके। एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि नगर सीमा में शामिल हुए गांव का चिह्नांकन कार्य राजस्व टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें