फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र कंचनिया गांव में देर शाम चली थी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के कंनचनिया गांव में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कंचनिया गांव निवासी कृष्णचंद चौधरी (40) को बुधवार शाम कहासुनी के बाद उसके घर पर चढ़कर गोली मार दी गई थी। गोली उसके दाएं कंधे पर लगी थी। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि हमले में शामिल दो भाइयों को लोगों ने पीट दिया था। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। देर शाम परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया। पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। कपिलवस्तु कोतवाल महेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की गई तो बाइक से बकरी को चोट लगने की बात पर झगड़ा हुआ था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके शमशेर और रमेश को जेल भेज दिया गया, तीसरे की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें