फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र के मंगल तिराहे से गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
बिस्कोहर। किराने की दुकान में चोरी करने वाले दो लोगों को त्रिलोकपुर पुलिस ने क्षेत्र के मंगल बाजार तिराहे से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया। पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र के मुताबिक बिस्कोहर में किराने की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति के यहां बुधवार रात चोरी हुई थी। मामले की छानबीन में सीसीटीवी फुटेज में दो लोग दिखे थे। उसी के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। मुखबिर के मुताबिक चोरी करने वाले मंगल बाजार तिराहे के पास मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए बताए हुए स्थान पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में इनकी पहचान चंदन और अमर गुप्ता निवासी बिस्कोहर के रूप में की गई। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक कन्हैयालाल मौर्य, आरक्षी रामकुमार सिंह, अंगद सिंह, देवानंद गौतम, जयहिंद राजभर, राहुल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें