सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को विमुद्रीकरण जागरुकता अभियान के तहत जिला पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किए जाने को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसबीआई के प्रतिनिधि पियूष व बैंक ऑफ बड़ौदा के दिलीप सिंह ने डिजिटल पेमेंट के बार में बिंदुवार जानकारी दी गई।
इसमें डिजिटल भुगतान के कार्ड यूएसएसडी, एईपीएस, यूवीआई, वालेट आदि तरीके से भुगतान की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि डिजिटल पेमेंट करने से कई प्रकार से फायदे हैं। हर व्यक्ति को डिजिटल पेमेंट करना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत प्रशासनिक अधिकारी अर्जुन सिंह, एके सिंह, नथुनी सिंह, सतीश मणि त्रिपाठी, कमलेश यादव, रवि प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, पुत्तन, महेंद्र प्रताप सिंह, बदरी, फैजान, धर्मराम, अब्दुल सलाम आदि मौजूद रहे।