फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच से बढ़ती हैं बीमारियां

Sun, 12 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जखौली गांव में खुले में शौच न करने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए चयनित गांवों में ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान तेज हो गया है। निगरानी कर रही टीमें भोर होते ही निर्धारित गांवों में पहुंचकर सड़क किनारे शौच करने आने वालों को रोकने के साथ ही उन्हें शौचालय के महत्व के बारे में बता रहे हैं। उन्हें इस प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में ब्लॉक के कर्मचारी जखौली गांव में सुबह 5 बजे पहुंच गए। गांव की आशा बहू, सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान को साथ लेकर गांव के बाहर मुख्य मार्ग व सिवान में अलग-अलग जगहों पर जाकर शौच करने आ रहे ग्रामीणों को रोकने लगे। सुबह करीब 10 बजे गांव के मध्य सभी ग्रामीणों को बुलाकर सभा का आयोजन किया गया।

इसमें बृजेश गुप्ता ने कहा कि खुले में शौच करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। गांव में पात्रों का चयन कर क्रमवार शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। यह गांव खुले में शौच मुक्त गांव के रूप में चयनित हुआ है। इसके तहत हर घर में शौचालय बनाया जाएगा। अगर कोई खुले में शौच करने जा रहा तो वह अपने साथ कुदाल भी लेकर जाए, ताकि शौच करने के बाद उसे मिट्टी खोदकर उससे ढक दें। इस दौरान ग्राम प्रधान सितारा देवी, हरिप्रसाद श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, आलोक, तारा देवी, राजकुमार पांडेय, सरिता, सरोज, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें