फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नवरात्र व्रत की पूर्णाहुति आज, होगा कन्या पूजन

Sun, 22 Oct 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी बाजार के आर्य नगर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
नौ दिन व्रत करने वाले आज हवन करेंगे, पारण मंगलवार को
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्र में रविवार को अष्टमी के अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन कया। नवमी तिथि सोमवार को व्रत की पूर्णाहुति होगी। नौ दिन व्रत करने वाले हवन करेंगे, जबकि मंगलवार को पारण होगा। मंदिरों व घरों में लोग देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन करेंगे।
आचार्य योगेश पांडेय ने बताया कि नवरात्र में नौवें दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा कर लोग माता से मनोवांछित आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। महानवमी के दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना होती है। मां सिद्धिदात्री की आराधना से भक्तों के सभी शोक, भय और रोग का नाश हो जाता है। श्रद्धापूर्वक माता की पूजा करने से समस्त सिद्धियां प्राप्त होती हैं। मां सिद्धिदात्री जीवन में होने वाली अनहोनी से भी रक्षा करती हैं। वह मोक्षदायिनी भी हैं। भगवान शिव भी मां सिद्धिदात्री का आराधना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवन, कन्या भोजन के लिए तीन बजे तक समय
आचार्य योगेश पांडेय ने बताया कि सोमवार को 3:14 बजे दोपहर तक हवन कर कन्या पूजन करने का समय है। लेकिन निर्णय सिंधु ग्रंथ के तहत जब दोपहर के बाद तक नवमी रहती है तो उस दिन पारण नहीं किया जाता है। इसलिए पारण मंगलवार को विजयदशमी को नौ बजे तक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें