फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज महिलाएं कर सकेंगी बसों में निशुल्क यात्रा

Mon, 19 Aug 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ अधिक होने पर बढ़ाया जाएगा बसों का फेरा, परिवहन निगम ने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को रोडवेज से यात्रा करने में दिक्कतें नहीं होंगी। बसों को लेकर उन्हें असुविधा नहीं होने पाए इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज महिलाओं को फ्री यात्रा करवाएगा। इसके साथ ही छोटे बच्चों का भी टिकट नहीं लगेगा।
रक्षाबंधन पर महिलाओं को भाइयों को राखी बांधने जाने के लिए परिवहन निगम फ्री बस का संचालन करेगा, जिसमें जिले से लेकर किसी भी क्षेत्र में रोडवेज बस से यात्रा करने पर महिलाओं को टिकट नहीं लेना पड़ेगा। परिवहन निगम ने किसी रूट पर ज्यादा भीड़ होने पर अतिरिक्त बस के संचालन की भी योजना बनाई है।
विज्ञापन

एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाती हैं। इस दिन लोकल रूट सहित विभिन्न जिलों में महिलाओं का आवागमन होता है। इसके लिए कई रूटों पर बस के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इससे महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन



सिद्धार्थनगर डिपो में मौजूद हैं 52 बसें
सिद्धार्थनगर डिपो में 52 बसें हैं। यह बसें लोकल रूटों के साथ ही गोरखुपर,नौतनवा, लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, दिल्ली, बस्ती, आनंदनगर, वाराणसी, के लिए संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें