फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गूंजेगा जन-गण-मन

Thu, 25 Jan 2018 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
republic day - फोटो : vivek nigam
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। पूर्व संध्या पर इसकी तैयारियां जोरों पर रही। सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई कर सजाने-संवारने में जिम्मेदार मशगूल रहे तो स्कूल-कॉलेजों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल भी जारी रहा। हर कोई मुख्य समारोह के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। झंडा, बैज की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर जिले में विविध आयोजन होंगे। सुबह साढ़े 7 बजे स्कूलों से प्रभातफेरी निकलेगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट, तहसील सहित सभी सरकारी-अर्द्ध सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण होगा। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में सुबह नौ बजे से मुख्य समारोह शुरू होगा। इसमें पुलिस व सुरक्षा बलों के जवान मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह को सलामी देंगे। यहां विभिन्न स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
इसके बाद सुबह 10 बजे स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण व अन्य कार्यक्रम होंगे। समारोह के लिए आयोजन स्थल पुलिस लाइन ग्राउंड को सजाने में जिम्मेदार जुटे रहे। उधर, स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बच्चे तैयारी में मशगूल दिखे। मुख्यालय पर खेल विभाग की ओर से दस किमी का क्रॉस कंट्री रेस का भी आयोजन किया जाएगा। उधर, गणतंत्र दिवस को लेकर बाजारों में सजी तिरंगा झंडा, टोपी, स्टीकर, बैज आदि की दुकानों पर भी बच्चों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें