फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 उम्मीद्वारों के भाग्य का फैसला आज

Fri, 10 Mar 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में पैदल मार्च करते पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली है। शनिवार की सुबह के सूरज के साथ 48 उम्मीदवारों की तकदीर का ताला भी खुलेगा। अगले पांच सालों का इतिहास गढ़ने के लिए नवीन मंडी स्थल तैयार हो गया है। सुबह आठ से विधानसभा चुनाव की मतगणना आरंभ होगी। देर शाम तक इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। मतगणना स्थल को कड़े सुरक्षा घेरे में तब्दील किया गया है। बिना वैध पहचान पत्र के कोई भी व्यक्ति इस घेरे में प्रवेश नहीं पा सकेगा। डीएम-एसपी के साथ प्रेक्षकों की टीम ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कर्मचारियों से हर हाल में सुबह 6 बजे तक गणना स्थल पर पहुंचने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनकी किस्मत 27 फरवरी को मतदाताओं ने ईवीएम में बंद कर दी थी। शनिवार को ईवीएम की सील तोड़कर मतदाताओं का फैसला सुनाया जाएगा। परिणाम जानने को लेकर जितने बेचैन प्रत्याशी हैं, उतनी ही बेकरारी आम लोगों में भी है। प्रशासन भी निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना को लेकर कमर कसे हुए है। आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को शहर के नवीन मंडी स्थल परिसर में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।
सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोट गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम से गणना आरंभ होगी। गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल लगाए गए हैं। एक अतिरिक्त टेबल रिटर्निंग ऑफिसर व प्रेक्षक के लिए होगा। प्रत्येक टेबल पर माइक्रो आब्र्जवर समेत चार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पहले राउंड की गणना के साथ ही सुबह करीब साढ़े आठ बजे से रुझान आने लगेंगे और दोपहर 1 बजे तक अंतिम परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार के मुताबिक मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्याशी, अभिकर्ता रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से जारी पहचान पत्र के साथ ही गणना स्थल पर पहुंचे। पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें