फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों कीे िरहाई के लिए कलेक्ट्रेट पर धरना दिया

Thu, 17 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता निषाद परिषद ने आरक्षण व रेल रोको आंदोलन में गिरफ्तार साथियों के रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर ने कहा कि सात जून को रेल रोको आंदोलन में पुलिस ने फर्जी मुकदमे में सबको फंसाया था। इस पर मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय जांच करा कर मुकदमे वापस किए जाने की बात कही थी, लेकिन मुकदमे वापस नहीं किया गया। 

उन्होंने कहा कि आजम खां के भैंस प्रकरण की जांच हो सकती है तो हम निषादों पर अत्याचार की जांच क्यों नहीं हुई। हम निषादों के हक का हिस्सा कोई भी पार्टी देना नहीं चाहती है। निषादों का आरक्षण न देने से कांग्रेस को सत्ता से दूर भागना पड़ा। भाजपा ने वादा नहीं निभाया तो बिहार में करारी हार दिखाई दी। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सत्ता में आने के लिए अपने घोषणा पत्र में लिखित वादा किया था, वो वादा भी पूरा नहीं किया गया। इस दौरान कन्हैया निषाद, रामेश्वर निषाद, महेंद्र, विनोद कुमार, मुरलीधर, जसराम निषाद, ज्ञानचंद, रामजीत गौड़, बैजनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें