बांसी। पचास दिवसीय यात्रा पर निकले बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज शनिवार को बांसी पहुंचे। यहां सूपा राजा स्थित आश्रम में अनुयाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां सत्संग करते हुए उन्होंने चरित्र निर्माण व शाकाहार अपनाने पर जोर दिया।
सत्संग में पंकज महाराज ने कहा कि देश में अच्छे समाज का निर्माण व चरित्र का उत्थान शाकाहार के बिना संभव नहीं है। शुद्ध खान-पान से ही मन, बुद्धि, विचार शुद्ध होंगे। दुनिया के रगड़े-झगड़े खत्म करने व अमन-चैन की बहाली के लिए बाबा जयगुरुदेव के संदेश सम-सामयिक व प्रासंगिक हैं।
देश में वैचारिक शुद्धता लाने के महाअभियान में अब सबको विशेष कर युवाओं और बुद्धिजीवियों को शामिल होकर भागीदार बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाबा जयगुरुदेव को सृष्टि का सबसे अलौकिक व प्रबल आत्म संकल्प शक्ति से संपन्न महापुरुष बताते हुए उनके अच्छे समाज के निर्माण के महा अभियान की सराहना करते हुए कहा शाकाहार-सदाचार मद्य निषेध व चरित्र उत्थान के लिए अच्छी शिक्षा की जरूरत है।
मन, बुद्धि, विचार व शुद्ध आहार से शुद्ध होंगे। इन सब के दूषित हो जाने पर उत्तम चरित्र का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक लोग भगवान का भजन नहीं करेंगे, दुनिया के कष्ट-क्लेष जाने वाला नहीं है।
इस दौरान रामकृष्ण यादव, डॉ.केके मिश्रा, उपदेशक बाबूराम, संतराम चौधरी, सुनील यादव, रोहितास गुप्ता, अनूप कुमार सिंह, नानक भाई, जीतू भाई पटेल, सतीश शुक्ला, डीडी शुक्ला, भीखम सिंह, राम मनोहर सिंह, पीसी यादव, उदयराज सिंह, अविनाश, राजेश दीपचंद्र, बैकुंठ, सदर विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ला, बुधिराम पाल, हरिश्चंद्र यादव एडवोकेट, मंगरू चैरसिया, रामउजागिर, आत्माराम यादव आदि मौजूद रहे।