शहर से लेकर गांव तक गूंजता रहा मेरी जान तिरंगा है ...
- देशभक्ति माहौल में सभी क्षेत्रों से निकली तिरंगा यात्रा
- हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत लगाया गया तिरंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह है। जिले में शनिवार को शहर से गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मेरी जान तिरंगा है... की धुन पर यात्रा निकाली तो लोग झूम उठे। कभी वे गीत के स्वर में स्वर मिलाते हुए चल रहे थे तो जय हिंद और वंदेमारतम के नारे लगा रहे थे।
जिला प्रशासन की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह में साढ़े चार लाख घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य तय किया था, जबकि तीस लाख आबादी वाले जिले में अधिकतर घरों पर तिरंगा नजर आ रहा है।
राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाली, जबकि विद्यालयों के बच्चों ने रैली में लोगों को राष्ट्रीयता के प्रति जागरूक किया। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल से तिरंगा रैली निकाली गई। एसडीएम प्रदीप यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चेयरमैन गंगा सागर राय, मैनेजर अमित राय, प्रधानाचार्य एमडी डोनी रैली में शामिल हुए। एसएसबी के जवानों ने छात्र-छात्राओं में तिरंगा वितरण किया।
जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई के छात्रों ने बीच विद्यालय प्रांगण से सनई चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य नवीउल्ला खां, शिक्षक सच्चिदानन्द शुक्ल, श्यामानंद श्रीवास्तव, अंबुज पटेल मौजूद रहे।
जीवन ज्योति सेवा संस्थान ट्रस्ट के अधीन श्री रामविलास इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज, डॉ.विमल कुमार द्विवेदी इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एवं पीएमडी इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के विद्यार्थियों ने तिरंगा निकाली। प्रिंसिपल अरविंद शंकर, निधि त्रिपाठी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर सिद्धार्थनगर के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली, जिसमें महाविद्यालय के प्रबंधक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, रोटरी क्लब के पदाधिकारी अरूण कुमार प्रजापति, नीतेश पांडेय, अभय श्रीवास्तव, डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा, शेष मणि प्रजापति, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा श्रीवास्तव एवं डॉ. रवि श्रीवास्तव शामिल हुए।
तुलसियापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसएसबी के जवानों ने बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। प्राथमिक विद्यालय झरुआ के बच्चों ने प्रधान वीरेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा उर्फ शिवभारी व प्राथमिक विद्यालय ढेबरुआ के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। कठेला में युवाओं ने राजा यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली।
साधन सहकारी समिति परसा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में एसएसबी के सत्येंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक निसार अहमद, प्रधान गुलाम रसूल, अनूप सिंह, अजय सिंह, जितेंद्र कुमार, चंद्रकेश, शमशेर आदि मौजूद रहे।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व मंत्री व विधायक जय प्रताप सिंह के नेतृत्व में खेसरहा मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम अजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। तिरंगा यात्रा में दिवाकर मिश्रा, दिलीप चतुर्वेदी, अमरनाथ पांडे, प्रभाकर राय, आशुतोष मिश्रा मौजूद रहे।
पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार युवा सामाजिक सेवा संस्था एवं स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में शोहरतगढ के विधायक विनय वर्मा ने वर्मा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवाओं को आजादी के संघर्षों के स्वर्णिम इतिहास के बारे में जानना चाहिए। प्रधानाचार्य लोकेश धर दुबे, लवकुश धर दुबे, रमेश मणि त्रिपाठी उपस्थित थे।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से इटवा कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने तिरंगा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में श्याम राजी हाई स्कूल भिलौरी भिलौरा, सरस्वती शिशु मंदिर कमदलालपुर, सरस्वती विद्या मंदिर कमदालालपुर आदि स्कूल के बच्चे शामिल हुए। इस दौरान शैलेश त्रिपाठी, कुंवर सिंह, धीरेंद्र, शिवम आदि मौजूद रहे।
पथरा प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड मिठवल के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय बनगडोरी से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य सविता यात्रा में शामिल रहे।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्राधिकारी बांसी देवी गुलाम सिंह व प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसआई आनंद कुमार, पप्पू गुप्ता, चंद्र प्रताप सिंह, रवि प्रताप सेंगर, जयप्रकाश तिवारी, अशोक यादव शामिल हुए।
भारतभारी प्रतिनिधि के अनुसार डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भगवानपुर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डुमरियागंज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। नोडल प्रधानाचार्य राजकुमार यादव की अगुवाई में रैली निकाली गई। राकेश कुमार चौधरी, राकेश कुमार मौर्य, वरिष्ठ लिपिक, दिनेश कुमार चौधरी उपस्थित रहे।
पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सरफराज मेमोरियल इंटर कॉलेज बभनी बाजार में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। मिश्रौलिया थाना अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य अतहर अली खान, प्रबंधक सफीरुल्लाह, समसेर खान, कृष्णा मिश्रा, गंगासागर मौजूद रहे।
मदरसा के बच्चों ने निकाली रैली
बढ़या प्रतिनिधि के अनुसार इटवा तहसील अंतर्गत बढ़या क्षेत्र में मदरसा चांद गर्ल्स स्कूल के बच्चों ने रैली निकाली। इस दौरान मदरसा के शिक्षक गढ़ एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे। भनवापुर प्रतिनधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय सोहना के छात्रों एवं अध्यापकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश वर्मा ने छात्रों को संबोधित किया। डॉ. सर्वजीत, सहायक नीलम सिंह, प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. मार्कंडेय सिंह मौजूद रहे।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार सीओ व थानाध्यक्ष की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की अपील की गई। डुमरियागंज सीओ अजय श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास कार्यालय भनवापुर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। खंड विकास अधिकारी धनंजय सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष लालजी शुक्ला, विजय मणि पांडेय, एडीओ पंचायत लाले उपस्थित रहे।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत डुमरियागंज के कर्मियों और वार्ड सभासदों ने तिरंगा यात्रा निकाली। अधिशासी अधिकारी कुणाल व अन्य मौजूद रहे।
सपाइयों ने निकाली तिरंगा पदयात्रा
डुमरियागंज। सपा कार्यालय से शनिवार की दोपहर सपा नेता रामकुमार उर्फ चिंकू यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत क्षेत्र के कई चौराहों पर तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। घरों और चौराहों पर झंडे लगवाने के साथ ही लोगों में झंडे का वितरण भी किया गया। तोताराम वर्मा, रघुनंदन पांडे, लवकुश तिवारी, अजय राम यादव, सत्यनारायण यादव, अनिल कनौजिया मौजूद रहे।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार सपाइयों ने सपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली। पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, सपा नेता व जिला पंयायत सदस्य बेचई यादव की अगुवाई में यात्रा निकली गई।
लोगों में जगाया देशभक्ति का भाव
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं ने तिरंगा जागरूकता यात्रा निकाली। लोगों में देशभक्ति का भाव जगाया। इस दौरान हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा का नारा लगाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकता मीरा देवी, नीलम श्रीवास्तव, ज्ञानकुमारी गुप्ता, कविता, सहायिका सुनीता, भानमती मौजूद रहीं।
बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार कंपोजिट विद्यालय प्राथमिक खोरिया उर्फ संसारी में भी बच्चों ने रैली निकाली। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।