फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
घटनास्थ्ल पर लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पोखरे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

- खेसरहा थाना क्षेत्र के बदुर्गहना गांव का मामला
न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर(घोसियारी)। खेसरहा थाना क्षेत्र के बदुर्गहना गांव के कटघरवा में शनिवार को 19 वर्ष की युवती का शव गांव के पोखरे में मिला। उसके मुंह और नाक से खून निकला था। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कटघरवा निवासी रेनू अग्रहरि (19) पुत्री ओमप्रकाश अग्रहरि का शव गांव के पोखरे में मिला। पोखरे के किनारे उसका चप्पल और टॉर्च मिला है। परिवार के अनुसार वह भोर में शौच के लिए बाहर गई थी, वापस नहीं आई तो उसकी मां पोखरे के किनारे तलाश करने गई। उसने पोखरे के किनारे चप्पल को पहचान लिया और रोते हुए घर आई। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में उसे ढूढ़ा तो किनारे लाश पड़ी थी।
विज्ञापन

परिवार के अनुसार उसके घर में शौचालय में नहीं है, प्रतिदिन वह शौच के लिए खेत की ओर जाती थी। परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन सीओ अखिलेश वर्मा ने उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पिता ने बताया अवसाद में थी बेटी
रेनू के पिता ने बताया कि वह राजकीय आईटीआई कॉलेज की छात्रा थी। शुल्क नहीं जमा होने के कारण नाम कट गया था, इस कारण वह अवसाद में थी। जिस पोखरे से रेनू का शव निकाला गया, उसमें कछुए भी नजर आए। आशंका है कि कछुए ने ही चेहरे का हिस्सा खाया हो। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें