फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को समय से पर्ची बांटे

Fri, 17 Feb 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में हुई बैठक में उपस्थित बीएलओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। स्थानीय ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत बीएलओ की बैठक हुई। इसमें शत प्रतिशत मतदान और मतदान पर्ची को मतदाताओं तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। बीडीओ ने बीएलओ और ब्लॉक के अन्य कर्मचारियों को बूथ पर पानी और बिजली सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का भी निर्देश दिया। डुमरियागंज बीडीओ अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि सभी बीएलओ और अन्य कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

गांवों में जाकर मतदाताओं के समस्याओं का निस्तारण करने के साथ ही उससे उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवाएं। सभी बीएलओ अपने बूथों के सभी मतदाताओं को पर्ची अवश्य उपलब्ध करा दें। ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने ग्राम पंचायतों में बने बूथों पर बिजली, पानी, रैंप और शौचालय आदि समस्या दूर कर वहां मतदान से संबंधित व्यवस्था समय से सही  करा दें। जिससे डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में मतदान प्रतिशत को उच्च स्तर तक पहुंचाया जा सके। बैठक को एपीओ विनोद कुमार जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान श्याम बिहारी, मनमोहन वर्मा, मनोज सिद्धार्थ, हरिनेवास, शाहिद अली, उमाकांत, बाबूल्लाह, जुनैद, याहिया, ओमप्रकाश और प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें