फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसका में बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

विज्ञापन
उसका थानाध्यक्ष को राखी बांधतीं महिलाएं। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
उसका में बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी
विज्ञापन

उसका बाजार। उसका थाना परिसर में बुधवार को एकल अभियान संस्था ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया। सभी बहनें थाली में रक्षाबंधन, मिठाई, रोली सजाकर रखी थी।
विज्ञापन

पहले दिव्या पांडेय ने एसओ अभिषेक सिंह की तिलक लगाकर उनकी कलाई में राखी बांधी। इसके बाद मिठाई खिलाकर रक्षा का वचन लिया। एसओ ने भी उपहार भेंट किया। इसके बाद सभी बहनों ने बारी बारी से एसआई राजकुमार राजभर, शशिभूषण, राम जी यादव, अनिल कुमार आदि पुलिस कर्मियों की कलाई पर रक्षाबंधन बांधकर रक्षा का वचन लिया। इस अवसर पर एसओ अभिषेक सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व है। यह पर्व भाई को जीवन भर बहन की सुरक्षा करने का संदेश देता है। इस कार्यक्रम में संस्था के तीजु प्रसाद, विश्वनाथ, अश्विनी कुमार त्रिपाठी, शबनम, रीता, नीरज, बिन्दुमती मिश्रा, प्रियंका, सरस्वती, शोभा, अनुष्का ने राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें