फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तेज धूप व गर्म हवाओं से सूख रहा गला, डिहाइड्रेशन के हो रहे शिकार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी लेते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गर्मी में उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन की बीमारी बढ़ती जा रही है, लेकिन एक सप्ताह से चल रही तेज पछुआ हवा व धूप से लोगों का गला सूखने से डिहाइड्रेशन हो रहा है। वहीं पानी कम होने से जिन लोगों को पथरी की समस्या है। उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें खासकर बच्चे और बुजुर्ग को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बढ़ती गर्मी से डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ी रही है। इससे डॉक्टर मरीजों को गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी पीने का सलाह दे रहे है। बढ़ती गर्मी ने अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में ही अपनी तपिश से आने वाली प्रचंड गर्मी का संकेत दे दिया है।
विज्ञापन

गर्मी में सबसे सामान्य बीमारी उल्टी दस्त से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि डिहाइड्रेशन होने पर प्यास लगना, मुंह सूखना, चक्कर आना, सिरदर्द, थकान, गहरे रंग का पेशाब होना या कम पेशाब आना जैसे लक्षण दिखाई देते है।
चिकित्सक का कहना है कि गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए सतर्क रहना बहुत जरूरी है। उल्टी या दस्त हो रहे होने पर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। वहीं इससे किडनी पर भी असर पड़ती है। चिकित्सकों के अनुसार पथरी वाले मरीज को भी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे कई बार दर्द अधिक तेज होने से उन्हें एडमिट भी होना पड़ता है।
मेडिसिन विभाग के डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि तेज धूप में तरल पदार्थ का सेवन करते रहे, इसके साथ ही जितना कम हो सके धूप में निकले, सर को पूरी तरह से ढक कर रखे। गर्म हवाओं के चलने पर घर के खिड़की दरवाजा को भी बंद रखे।
विज्ञापन

जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि किडनी में पथरी वाले मरीजों को गर्मी के दिन में परेशानी और भी बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं। जबकि दर्द होने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह भी ले। गर्मी के मौसम में पानी कम पीने से ही पथरी की समस्या लोगों में होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें